उत्साह पूर्वक खुशी मंगल के साथ मनाया गया गोदभराई
पानापुर (सारण)पोषण माह के सातवें दिन थानाक्षेत्र के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की सफलता के लिए पहले आँगनबाड़ी केंद्रों को फूलों तथा गुब्बारे से सजाया गया।उपस्थित लाभूको को चुनरी नारियल,फल,मिठाई,तथा श्रृंगार के समान उपहार स्वरुप भेंट किया गया।तथा सेविका ने सभी लाभूको एवं उनके अभिभावकों को जरूरी बातों का बताया।जैसे समय से टीके लगवाएं, हरी पत्तेदार सब्जियों तथा पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करें ।समय-समय पर डाक्टरी जाँच तथा सलाह लेते रहे ।उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नये मेहमान के आगमन की बधाई दी।बता दे कि पुरे प्रदेश में परिवार कल्याण विभाग के आदेश पर पोषण माह मनाया जा रहा है।जिसके अन्तर्गत बच्चों को हाथ धुलाई कार्यक्रम, प्रति दिन गृहभेट तथा गर्भवती व प्रसूति महिलाओं को आवश्यक परामर्श, जागरूकता रैली,अन्नप्राशन आदि कार्यक्रमो का आयोजन करना है।