
पानापुर(सारण)करीब एक माह पहले घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिसिया दबाव के आगे झुकना पड़ा ।सोमवार को प्रेमी उसे पानापुर थाने के सामने छोड़कर अपने घर फरार हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।मालूम हो कि प्रेमिका के पिता एवं बेलौर गांव निवासी ने स्थानीय थाने में शादी की नीयत से अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमे कथित प्रेमी बिजौली गांव निवासी मुकुल कुमार उर्फ आनंद किशोर राय सहित अन्य को नामजद किया था ।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि प्रेमी मुकुल कुमार उर्फ आनंद किशोर राय को जेल भेज दिया गया जबकि युवती को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया है।




Recent Comments