बारिश से पहले ही आम रास्ते मे कीचड़,बाद मे क्या होगा
फ़िरोज़ खान
बारां 7 जून । तेजाजी डाँडा भंवरगढ़ का मुख्य रास्ते पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण नही करवाये जाने के कारण समूचे मार्ग पर पानी व कीचड़ फेल गया । इस कारण मोहल्लेवासियों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मोहल्लेवासियों ने बताया कि अब बारिश के मौसम की शुरुआत हो गयी है । चार माह तक इस मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आएगा । पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाएगा । अभी से ही समूचे मार्ग जगह-जगह कीचड़ व पानी भर गया है । इस गंदगी के कारण लोगो का जीना मुश्किल हो जाएगा । गन्दे पानी मे मच्छर पैदा हो जाएंगे । और इस कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहेगा । लोगो ने बताया कि ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करा दिया । उसके बाद भी अभी तक इस मार्ग का निर्माण नही करवाया जा रहा है । ग्राम पंचायत डाँडा निवासियों के साथ भेदभाव कर रही है । गत वर्ष भी बारिश के मौसम में इस मार्ग के निर्माण की मांग उठी थी । तब भी विकास अधिकारी राहुल कुमार बैरवा ने मौके पर पहुंचकर इस मार्ग को देखाता, मगर उसके बाद भी बजट का अभाव बता कर आने वाली बारिश से पुर्व निर्माण करवाने की बात कही थी। मगर वह भी हवा हो गयी और बारिश के मौसम की शुरुआत हो गयी । इस सम्बंध में सरपंच धर्मराज चौधरी ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है जैसे ही स्वीकृति जारी होगी निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जावेगा।




Recent Comments