मृत सेना जवान मुन्ना सिंह के शव का अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

मशरक (सारण )मशरक थाना क्षेत्र के मशरक दोकरी निवासी शिवजी सिंह के पुत्र व सेना के जवान मुन्ना सिंह का शव घर पर पहुँचते ही गांव समेत पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। मृत सेना का जवान मुन्ना सिंह के शव का अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अंतिम दाह संस्कार मशरक रामघाट पर किया गया जहां पिता शिवजी सिंह ने मुखाग्नि दी। मृत सेना के जवान मुन्ना सिंह को दानापुर में सेना द्वारा सलामी देने के बाद सेना के जवानों ने शव को मशरक दोकरी स्थित घर पर लाया जहां परिजनों में कोहराम मच गया। मृत सेना के जवान मुन्ना सिंह के माॅ का रोते रोते हाल बेहाल हो जा रहा था। वही 6 माह पूर्व ब्याही गई मृत सेना के जवान मुन्ना सिंह की पत्नी रेखा कुमारी का रोते रोते बेहोश हो जाए रही है। जानकारी हो कि गत 9जुलाई 18 को मुन्ना सिंह का विवाह मशरक तक्थ गांव निवासी शम्भू सिंह के पुत्री रेखा कुमारी के साथ हिन्दु रीति रीवाज के तहत धुमधाम के साथ हुआ था। मृत सेना जवान मुन्ना दो भाइयों में बड़ा भाई था। जो हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में 58 इंजीनियर रेजिमेंट में सिपाही के पद पर कार्यरत था। बुखार से पीड़ित मुन्ना का सैनिक अस्पताल बंगलोर में इलाज के दौरान हो गया। मुन्ना सिंह का शव लेकर आये नायब सुबेदार कृष्ण नारायण ने बताया कि बंगलोर से दानापुर लाया गया जहां सलामी देने के बाद हम लोग शव लेकर मशरक आए।