
सीआरपीएफ पर आतंकवादी हमला के बाद तीसरे दिन भी चलता रहा विरोध, ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकला कैंडिल मार्च मढ़ौरा(सारण):जम्मूकश्मीर के पुलवामा में शहीद हुये सीआरपीएफ पर हमला को लेकर लोगों का आक्रोश तीसरे दिन भी जारी रहा I हसनपुरा असोइयां मढ़ौरा के अलग अलग स्थानों से जमा हुये युवकों ने मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल पर जाम कर आगजनी की I

इस दौरान युवकों ने राष्ट्रीय झन्डा के साथ जमकर पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे लगाये I युवकों ने आतंकवादी कारवाई करने वाले दोषी को सरेआम गोली मारने और पकिस्तान पर मुहतोड़ कारवाई की मांग की I दूसरी तरफ नगर में अमर शहीद को श्रधांजलि देने के लिये कैंडिल मार्च तीसरे दिन भी निकला I

कैंडिल मार्च के द्वारा नगरवाशियों ने शहीद हुये वीर सैनिक को याद किया और उन्हें विनम्र स्राधांजलि दी I मार्च के साथ युवक तख्ती और बैनर भी लिये हुये थे जिसपर पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद को नमन के साथ पकिस्तान मुर्दावाद के नारे लिखे थे I शिल्हौरी चौक के शुरू हुआ कैंडल मार्च ब्लाक , मुख्य बाजार से होकर धेनुकी चौक पर पहुंचा I मार्च के साथ युवक बन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी खुद लगाये I कैंडिल मार्च के दौरान युवकों ने सरकार से आक्रामक रुख अपनाने और जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देने की मांग कीI

कैंडिल मार्च में युवा नेता धनंजय राय,विपिन शर्मा, सुमंत कुमार, भूटकुन राय,राजीव राय,डॉ जितेन्द्र कुमार, अंकित राय, चन्द्रमा साह, राजीव कुमार, अजित कुमार,अनिल राय, रणधीर कुमार , धीरज कुमार सहित अन्य दर्जनों युवक शामिल थे I इधर ग्रामीण क्षेत्र खरौनी में हरेन्द्र राय, बहुआरापट्टी मेनका कुमारी, हसनपुरा मेङम निलेश कुमार के नेतृत्व में वही अन्य स्थानों पर भी इस घटना का विरोध और कैंडिल मार्च निकल श्रधांजलि दिया गया I
साभार- संजीव कुमार, दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।




Recent Comments