इसुआपुर (सारण) : इसुआपुर बाजार पर परिजनों के साथ रह रही अंजू देवी पर परिजनों ने ही जानलेवा हमला किया है।हालांकि उसने भागकर पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में पीड़िता द्वारा इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है ।जिसमें कहा गया है कि 9 माह पूर्व उसकी शादी मसरख थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गांव के महेश्वर सिंह के पुत्र प्रभात कुमार सिंह के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास रामावती देवी तथ भैसुर प्रकाश कुमार सिंह द्वारा दहेज में एक स्कॉर्पियो तथा आठ लाख रूपए की मांग की जाने लगी। जिसे अंजू ने अपने पिताजी से कहा। लेकिन उन्होंने देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद से ससुराल वालों द्वारा उसे गाली-गलौज, मारपीट तथा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। दो दिन पूर्व भी ससुर व भैसुर द्वारा उसे डंडे व बेल्ट से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं सास पेट्रोल व माचिस लेकर उसे जलाने दौड़ी। जिसके बाद वह थाने में भागकर अपनी जान बचाई। पति दिल्ली में रहते हैं जो फोन पर उसे बराबर धमकी व गाली गलौज देते हैं। वहीं उससे कोई रिश्ता नहीं रखने की बात कह घर से निकल जाने की भी धमकी देते हैं।
About The Author




Recent Post
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
Recent Comments