बीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ किया बैठक

तरैया(सारण)।28.12.2019/

पंचायत सचिव के साथ बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सात निश्चय योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया जिसमे जनवरी माह तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा योजना को पूर्ण करने के लिए आवश्यक आवंटन राशि का डिमांड करने का निर्देश दिया गया।वही जैव विविधता समिति गठन का रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।तथा योजना की प्रगति पर समीक्षा की गई। नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वार्ड अनुरक्षक का चयन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।तथा वार्ड अनुरक्षक से बहाली के लिये प्रतिवेदन लेने का निर्देश दिया गया।तथा मिशन अन्तोदय, प्लान प्लस 2020-21 के लिये डाटा प्रविष्टि का निर्देश दिया गया।उक्त मौके पर डीपीआरओ मनोज कुमार सहित अन्य पंचायत सचिव मौजूद थे।