◆वाईसीसी किक्रेट टूर्नामेंट का उदघाट्न संगम बाबा ने किया
◆खेल आपसी भाईचारे कायम करता है – संगम बाबा

तरैया (सारण ) : प्रखंड के पचभिंडा पंचायत के शाहनेवाजपुर शिव मंदिर स्थित क्रीड़ा मैदान में वाईसीसी किक्रेट क्लब द्वारा आयोजित मिनी टी 20 किक्रेट टूर्नामेंट का उदघाट्न गुरुवार को इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर किया. मैच का शुभारंभ संगम बाबा ने बल्लेबाजी कर किया. मुखिया संगम बाबा ने पहले बॉल पर छक्का लगाया. जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियों से स्वागत किया.मुखिया संगम बाबा ने खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे कायम करता है. खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. खेल में तो एक दूसरे की जीत व हार तो होती रहती है. उदघाट्न मैच पचभिंडा बनाम बसहिया के बीच खेला गया. पचभिंडा की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 126 बनायी. जबावी पारी खेलते हुए बसहिया की टीम ने मात्र 72 रन बनाकर धारासायी हो गयी. मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार को दिया गया. मौके पर आयोजक अर्जुन यादव, राज कुमार यादव, राज कुमार राज उर्फ़ राजा, पवन यादव, सन्नी कुमार,शैलेश यादव, अनील बिहारी समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक व खेल प्रेमी उपस्थित थे.




Recent Comments