सारण/परसा-थाना क्षेत्र के बहर माड़र गाँव में एक 17 बर्षीय युवक का बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हो गई।मृतक युवक शैलेन्द्र राय का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक रविवार को सुबह दस बजे घर के सामने बाढ़ की पानी मे स्नान करने गया था।जहाँ तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गया और डूबने से युवक की मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय सैकड़ो ग्रामीण तथा एनडीआरएफ की टीम द्वारा खोज बिन किया गया। काफी मस्कत करने के 17 घंटे बाद सोमबार को शव को बरामद किया गया।शव मिलते ही युवक को देखने की लिए भीड़ जुट गई।युवक की मौत से परिजन समेत गाँव मे चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया था।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना की सूचना पर जीप प्रतिनिधि कमलेश कुमार जाप नेता शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दिया।