
तरैया 29.02.2020
प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ जिला इकाई छपरा ने विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव को अपनी तीन सूत्री माँग को विधानसभा में उठाने को लेकर किसान सलाहकार ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पहला माँग है कि किसान सलाहकारों को पूर्णकालिक कर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए,और दूसरा कि काम के आधार पर कम से कम तीस हजार रुपये मानदेय दिया जाए और तीसरा कि ईपीएफ का लाभ वर्ष 2010 से दिया जाए।उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,विद्या भूषण प्रसाद,जयशंकर प्रसाद,आदित्य कुमार,हरेंद्र सहनी व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments