छपरा। शुक्रवार की सुबह एसएच-722 पर जिले के मकेर बाईपास में बालू लदी खड़ी ट्रक में पीछे से गन्ना लदा एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव का 35 वर्षीय रामबाबू दास के रूप में हुई है।