बर्तन दुकान मे लगी आग, क्षति
मढौरा (सारण) :गौरा बाजार ओपी के नजदीक एक बर्तन व गहने की दुकान में बीती रात अचानक लगी आग से दुकान विकास को लाखों की क्षति पहुँची है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक रोज कि तरह सिहोरिया निवासी विकास दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात करीब 12 बजे उनके दुकान से धुआं निकलते देख किसी राहगीर ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल दुकानदार को इसकी सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गई। मौके पर पहुचे दुकानदार ने बताया कि दुकान के पीछे वाली खिड़की से किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। दुकान में रखे सभी बर्तन काले होने के साथ ही जो पीतल के बर्तन है वो एक दूसरे के साथ गर्म होकर चिपक गये है, हालांकि समाचार प्रेषण तक कोई आवेदन नही दिया है।