शराब के ठिकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
मांझी (सारण)।मांझी पुलिस ने एक अभियान चला कर थाना क्षेत्र के कई शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 110 लीटर शराब बरामद किया ।वही आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मांझी चौबह स्थान गोंडा मियां पट्टी कटोखर आदि कई जगहों पर छापे मारी की गई। छापेमारी दल में लालू मल्लाह राम भरत प्रसाद ददन राय सहित पुलिस के जवान मौजूद थे। पकड़े गये लोगों में विकास चौधरी अशोक साह गणेश चौधरी बृज मोहन चौधरी अनिल चौधरी एवं अजय चौधरी शामिल है। जबकि सहदेव चौधरी भागने में सफल हो गया। पकड़े गये लोगों पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।




Recent Comments