आयुक्त के औचक निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल, रामचक आवासीय विद्यालय में दोपहर दो बजे तक नहीं बना था छात्रों का खाना

मढ़ौरा (सारण): स्थानीय प्रखंड के रामचक बरदहिया में स्थित डॉ. भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय की व्यवस्था को देखने सारण आयुक्त नर्मेदेश्वर लाल दोपहर में विद्यालय पहुंचे थे.आयुक्त के साथ मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी भी साथ साथ में थे.आयुक्त ने विद्यालय के बच्चों से बात कर उनकी समस्या को सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया.आयुक्त दोपहर के दो बजे विद्यालय में बच्चों के बीच उनकी समस्या को बारी-बारी से सुन रहे थे.तभी उनका ध्यान खाना की घंटी नहीं बजने को लेकर सवाल किया.जब आयुक्त ने कारण पूछा तो पता चला की दिन के दो बजे तक खाना बनकर तैयार ही नहीं हुआ है. मौके पर बच्चों ने प्राय: विलम्ब से खाना मिलने की शिकायत की जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लिया.शिक्षक और क्लास रुम की कमी को बच्चों ने आयुक्त के सामने रखा जिसका सत्यापन भी आयुक्त ने मौके पर की.बच्चों ने विद्यालय में समय खाना और नास्ता नहीं मिलने और विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक और क्लास रूम की कमी को प्रमुखता से सामने रखा.विज्ञान शिक्षक नहीं होने और गणित के शिक्षक का प्रधानाध्यापक होने से पढाई प्रभावित होने की बात कहीI संगीत का सामान नहीं होने और कंप्यूटर का सामान होने पर भी शिक्षक नहीं होने की शिकायत भी की.चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने से बीमार पड़ने पर होने वही असुविधा को भी कहा.विद्यालय में शुद्ध पेय जल के लिए बच्चों ने आरओ की मांग रखी वही पानी टंकी की संख्या को बढ़ाने को कहा.आयुक्त बच्चों की समस्या को न केवल गंभीरता से सुनते रहे वल्कि समस्याओं को नोट भी करवाते रहे.मालूम हो की विद्यालय के सुरक्षा का कोई विशेष इंतजाम नहीं है.महादलित बच्चों के लिए स्थापित नि:शुल्क आवासीय विद्यालय में जिला के अलग अलग प्रखंडो से 274 बच्चें रहकर पठन-पठान करते है.बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में बने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है.चाहरदीवारी की उच्चाई ऊंची नहीं और लोहे के गेट का कई रड टुटे होने से बच्चे असुरक्षा महसूस करते है.बच्चों की संख्या के अनुपात में प्रर्याप्त नहीं है.
▶मार्च में भाग गए थे 13 बच्चे-
इस वर्ष मार्च में विद्यालय से 13 बच्चें विद्यालय छोड़ कर भागे थे उनके अनुसार उनके रहने,सोने और खाने की समस्या थी. हालांकि बच्चों को विद्यालय प्रबंधन ने उसी दिन गरखा से बरामद भी कर लिया था.इन बच्चों के अनुसार उन्हें विद्यालय से मिलने वाले खाना को लेकर शिकायत था जो उनके भागने के कारण में शामिल था.
▶पूर्व में तत्कालीन एसडीओ ने एनजीओ पर करवाई के लिए की थी अनुशंसा-
विद्यालय से 13 बच्चों के भागने की घटना के बाद वर्त्तमान एसडीओ संजय कुमार राय ने मामले की जांच करवाई थी. जांच में खाना बनाने वाली एनजीओ के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायत पर डीएम से कारवाई की अनुशंसा की थी जो फाईलों में ही दबी हुई है.




Recent Comments