
दलन सिंह हाई स्कूल में आयोजित हुआ गुरु गोष्ठी
मांझी(सारण) : स्थानीय दलन सिंह हाई स्कूल परिसर स्थित बीआरसी पर बुधवार को बीईओ विभा रानी की अध्यक्षता में गुरु-गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमे प्रखण्ड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि विद्यालयों की व्यवस्था सुधरनी चाहिए। शैक्षणिक सुधार की दृष्टि से मांझी सारण जिला में प्रथम स्थान हो। इसके लिए हम सभी को दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है। वहीं शिक्षक वक्ताओं ने कहा कि समान कार्य समान वेतन नही मिलने के कारण इस लाभ वंचित शिक्षकों में घोर नाराजगी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मांझी प्रखण्ड शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ने कहा कि 5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। उस दिन गांधी मैदान पटना में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए सारण जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। श्री सिंह ने अपने हक को हासिल करने के लिए मांझी प्रखंड से भी सर्वाधिक शिक्षक भाई-बहनों को आगामी 5 सितम्बर को आंदोलन में शामिल होकर अपनी एकता को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। यह लड़ाई अभी नही तो कभी नही की है। संगोष्ठी में जिला समनवय समिति के सदस्य दिनेश कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, मंजीत तिवारी, उदयशंकर गुड्डू सुनील तिवारी, हरि बाबा सुरेंद्र सिंह, अरविंद यादव, डॉक्टर राजेश यादव, पुरुषोत्तम सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, मुकेश कुमार,
पप्पू कुमार, सच्चिदानंद यादव, पंकज सिंह, कुमारी रंजन, कृष्णा कुमार, संजीव मिश्र, शिव शंकर रामचंद्र कांत , राजेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments