निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

परवेज अख्तर/सीवान. दिल्ली पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को प्रबंधक मो. शफीकूरहमान एवं सचिव मो. मोईंरहमान के सहयोग से दिल्ली पब्लिक स्कूल, उखई में स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के संयोजक अख्तर जमाल, सुनील कुमार यादव, जोपी सिंह, के. तिवारी, प्रतिक सिंह, शाहिन सिदिकी, फरहीन, अफजा, रजू कुमारी, प्रिया शर्मा के अलावा स्थानीय जन-प्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य आदि का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा. भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दूर-दराज से आये ग्रामीणों ने इसका भरपूर लाभ उठाया. इस शिविर में शहर के नामी-गिरामी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवा प्रदान किया. जिसमें डॉ रंजन, डॉ मो. अमजद खान, डॉ संजीव कुमार, डॉ बृजनन्दनी, डॉ अहमद अली, आजाद आलम, डॉ मुमताज ए हासनी, आरके सिंह द्वारा डॉक्टरों एवं ग्रामीणों का धन्यवाद दिया गया.




Recent Comments