मांझी(सारण)। मंगलवार की रात मांझी के गोंडा गांव निवासी व भोजपुरी गायक व अष्टयाम मंडली के संचालक लखीचंद यादव का 65 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। ब्यास के रूप में वे आसपास के गांवों में बेहद लोकप्रिय थे। मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक के बाद उन्हें मांझी पीएचसी तथा फिर छपरा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया था। बुधवार की सुबह मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। शव यात्रा में मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान मनोज प्रसाद सरपंच युवा नेता ई सौरभ सन्नी तथा कृष्णा सिंह पहलवान के अलावा गायक क्रमशः महादेव यादव श्याम लाल यादव भोला सिंह वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा दिवाकर सिंह दीपक शर्मा तथा ज्योतिष गिरी आदि अनेक कलाकार व ग्रामीण आदि मौजूद थे।