
मढ़ौरा।
स्टेशन के दक्षिणी ढाला से होके पश्चिम जाने वाली ग्रामीण सड़क वर्षा के पानी से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दस पन्द्रह दिनों से ध्वस्त सड़क की मरम्मत को अभी तक प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधियों में से किसी के द्वारा पहल नही की है । इससे उक्त सड़क से होकर आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है । स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि टूटे सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए जिसे असुविधा से निजात मिले । बता दे कि उक्त सड़क से होकर सलिमापुर,अवारी, सेमरहिया, लेरुआ, नेथुआ,असाव सहित कई गांवो के लोग मढ़ौरा बाजार, स्टेशन, प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं । सड़क के टूटने से शिवगंज और शिल्हौरी होकर मढ़ौरा आने को लोग बाध्य हैं । स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद सुमन महतो, डा परमेश्वर गुप्ता, मालिक साह, मुखिया प्रतिनिधि अम्बिका राय, सुरेश राय, पुलिस राय, ललन महतों सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मति कराने की मांग की है।




Recent Comments