बदनीयत से जबरदस्ती करने का बहु ने विरोध किया तो ससुर ने दहेज नहीं देने का आरोप लगाकर पीटकर घर से निकाला
तरैया(29.03.2019)
थाना क्षेत्र के मँझोपुर गाँव मे एक ससुर ने अपनी बहू के गलत नियत से जबदस्ती किया।जब बहु ने विरोध किया तो उसके पिता पर शादी में दहेज नहीं का आरोप लगाकर सास और ससुर ने पीटकर घर से निकाल दिया।इस संबंध में पीड़िता मँझोपुर गाँव निवासी गोविन्दा नट की पत्नी बबिता देवी के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें पति गोविन्दा नट,सास कांति देवी,ससुर ललन नट,ननद चुन्नी कुमारी,भसुर जीतू नट और गोतनी माया देवी को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से 25 मार्च 2018 को मँझोपुर गाँव के ललन नट के पुत्र गोविन्दा नट से हुई थी।उसी समय उसके ससुर ने दहेज में एक लाख रुपये और सोने का चेन मांगे थे।जिसे मेरे पिता द्वारा नही दिया गया।तब से मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा।इसी बीच मेरे ससुर की गलत नियत मुझ पर थी।जब मैं घर मे अकेली सोयी थी।उसी वक्त मेरे साथ जबदस्ती करने लगे।जब मैंने चिल्लाया तो मेरी सास,ससुर और सभी लोग मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है।




Recent Comments