दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : पुरानी गुदरी मुहल्ला के तरुण मुखर्जी चौक पर अवस्थित शिवमहल नामक घर के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग गयी। आग की विभीषिका को देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशामन केंद्र व बिजली विभाग को दिया। अग्निशामक दस्ता के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले आसपास के लोगों ने आग बुझा लिया। आस पास के लोगों जैसे तैसे आग पर काबू पाया ततपश्चात घटनास्थल पर अग्निशमन दस्ता पहुंचकर पूर्ण रूप से आग बुझा लिया। जिससे स्थिति सामान्य हो गई। इस आग के लगने से काफी सामान की क्षति हुई हैं।





Recent Comments