राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
पंचायत मे विकास कार्यो को लेकर बैठक सम्पन्न।मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विशंभर पुर पंचायत में विकास को लेकर वार्ड क्रियान्वयन एवं बुद्धिजीवियों की बैठक संपन्न हुई। वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 7 में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए वार्ड सदस्यों ग्रामीण बुद्धिजीवियों की बढ़-चढ़कर भाग लेने की आवश्यकता है । उन्होंने पंचायत के सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों के विकास संबंधित समस्याओं की सूची बनाकर उपलब्ध कराने के लिए अपील किया है। इस बैठक में नल जल योजना वृद्धा पेंशन इंदिरा आवास सड़क पुल राशन किरासन शिक्षा स्वास्थ्य स्वरोजगार के बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन के साथ साथ बिहार सरकार पंचायत भवन के निर्माण आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मतीन साई, मसरूल आलम ,सबिर अली ,लालू मुखिया, सबित्रि देवी ,मंटू राम, रामेश्वर प्रसाद , नारायण प्रसाद आदि समेत वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Recent Comments