बज्रपात से एक बच्ची की मौत

डोरीगंज(सारण):
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धर्मबागी गाँव मे ठनका गिरने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी ।

घटना शुक्रवार दोपहर की है जब धर्मबागी गाँव निवासी महेश्वर राय की 13 वर्षीय पुत्री लक्की कुमारी बगीचे से अपने पिता जी को खाना खिलाकर लौट रही थी तभी हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली ( ठनका ) गिरने से उसके चपेटे मे आने पर बच्ची की मौत हो गयी । लक्की मध्य विद्यालय मदनपुर में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

सुचना के बाद पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।