
सांसद राजीव प्रताप रुडी विश्व-प्रभा केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों के बीच बांटे प्रशिक्षण किट
ऽ जेसीबी, स्काईलिफ्ट, बैकहो, क्रेन ऑपरेटर आदि का होता है प्रशिक्षण

छपरा, 26 सितम्बर, 2018 । अमनौर के विश्व-प्रभा सामुदायिक केन्द्र में बिहार राज्य के पहले हैवी इक्यूपमेंट प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणाार्थियों से स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी आज रूबरू हुए और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा किये। इस प्रशिक्षण केन्द्र से युवा हैवी इक्पमेंट में प्रशिक्षित प्राप्त करते है। सांसद ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशिक्षण किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में सांसद के साथ पूर्व विधायक मंटू सिंह व सारण जिला भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद थे। विदित हो कि श्री रुडी ने ही इस केन्द्र का अनुमोदन अपने मंत्रित्वकाल में किया था जिसका अगस्त माह में उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने लोकार्पण किया था। इस प्रशिक्षण केन्द्र में 60-60 बच्चों के बैच को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जायेगा।

कार्यक्रम में कुछ प्रशिक्षार्थियों ने सांसद से लाईसेंस बनवाने संबंधी अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें बताया कि भारी वाहन संचालन के लिए लाईसेंस बनवाने के लिए उन्हें छपरा केन्द्र बार-बार आना जाना पड़ता है जिस कारण उनके प्रशिक्षण पर भी इसका असर पड़ता है। सांसद श्री रुडी ने उनकी समस्याओं को सुन इसे शीघ्र हीं अपने स्तर पर निदान करने का आश्वासन दिया। सांसद ने बातचीत के क्रम में युवाओं को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, कारखानों और खान वाले इलाकों के अलावा हैवी इक्यूपमेंट में हुनरमंद युवाओं की अत्यधिक मांग हर जगह है। आपके 45 दिनों के प्रशिक्षण के उपरान्त इससे न केवल आपको रोजगार प्राप्त होंगे बल्कि आर्थिक सबलता भी मिलेगी। अमनौर स्थित केन्द्र का संचालन देशभर में कौशल का काम करने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जायेगा। बताते चले कि आईएलएफएस, स्किल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के बीच की एक संयुक्त उद्यम है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित श्रमबल की आवश्यकताओं को पूरा करने के उदेश्य से इसकी स्थापना सन 2011 में किया गया।




Recent Comments