बकरीद व श्रावणी पूजा को लेकर तरैया थाना में हुई शांति समिति की बैठक

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

12 अगस्त को मनायी जाने वाली श्रावणी पूजा और बकरीद को लेकर शक्रवार को तरैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ धीरेन्द्र प्रसाद साह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में विभिन्न पंचायतों में पूजा व बकरीद के अवसर पर संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया।जहाँ पुलिस चौकसी रहेगी।एसडीपीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद और श्रावणी पूजा मनाये।अफवाहों पर धयान नहीं दे अगर कही कोई अफवाह फैलता है तो जनप्रतिनिधि उसका निराकरण करें और निराकरण नहीं होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें।पुलिस आपके सहायता के लिए तत्यपर रहेगी।सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक नियम के बारे में भी बताया गया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,पूर्व जिला पार्षद डॉ. अब्दुलाह खान,पूर्व बीडीसी मनोज पंड़ित, माधोपुर सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, उपप्रमुख जगलाल राय,बीडीसी प्रतिनिधि ठाकुर विनोद राय,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,हरेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।