ट्रक की ठोकर से भाई बहन की दर्दनाक मौत

महुआ(वैशाली) :- महुआ थाना के जवाहर चौक पर ट्रक की ठोकर से इंटर की छात्रा की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। जबकि छात्रा के भाई बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरफतह पंचायत निवासी तलेश्चर पासवान के 16 वर्षीय पुत्री शिमा कुमारी की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि उनके 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल चंदन कुमार को बेहतर इलाज़ के लिए लेजाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की काफ़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी किसी तरह से परिजनों को सूचना मिली और भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देख चीत्कार मार मार कर रोने लगे। मालूम हो कि
तलेवर पासवान के पुत्री शिमा कुमारी अहले सुबह परीक्षा देने के लिए अपने घर से महुआ के संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। हाजीपुर के तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार की ट्रक ने जवाहर चौक पर ठोकर मार दी जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही वाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने आनान फानन ने घयाल व्यक्ति को घटनास्थल के समीप ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे गंभीर हालत देख डॉ ने रेफर कर दिया जिस से जख्मी युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। भाई बहन की दर्दनाक मौत देख आक्रोशित लोगों ने महुआ हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करने लगी,लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुलिस को लाश नही उठाने दिया।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जवाहर चौक , महुआ वायां नदी पूल के साथ मंगरू चौक पर भी टायर जलाकर सड़क पर यातायात को पूरी तरह ठप्प कर दिया।जाम के कारण इंटर की दूसरी पाली में परीक्षा देने जा रही परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के घंटो जाम के बाद पातेपुर सीओ एवं स्थानी पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपए का चेक दिया। साथ ही स्थानीय मुखिया मुस्तफा हसन ने कबीर अंटोष्टी से मिलने वाले तीन हजार रुपए मिर्तक के परिजनों को दिया। मौके पर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ पातेपुर प्रखंड प्रमुख पुत्र पंकज कुमार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नसीम रब्बानी, जिला अध्यक्ष मकबूल अहमह शहवाजपुरी , जावेद अख्तर फ़ैजी,मोअज्जम सरकार, भीम आर्मी के अशी भारती, जाप के जिला महासचिव शिवनाथ यादव, समाजसेवी मनोज चौधरी, जयनारायण पासवान, मृतक के परिजनों को समझा बूझकर जाम को समाप्त करने में काफी मदद की। तब जाकर शाम चार बजे जाम समाप्त हुआ।