मांझी के मजदूर की हैदराबाद में मौत
मांझी(सारण) : हैदराबाद में मजदूरी करने गए मांझी के मजदूर की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक उपेन्द्र मांझी स्थानीय सुघर छपरा निवासी स्व सुरेन्द्र मांझी का पुत्र बताया जाता है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। अविवाहित सुरेन्द्र मांझी चार बहनों व अपनी माता का भरण पोषण करता था। परिजन उसके शव के आने की प्रतीक्षा में हैं।




Recent Comments