परवेज अख्तर/सीवान । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दवा विक्रेताओं द्वारा अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में घोषित तीन दिवसीय बंदी के निर्णय के बाद आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जिले में आपातकालीन सेवा के लिए दो मेडिकल स्टोर खोलने का फैसला किया है इस संबंध में केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यद्यपि दवा विक्रेताओं की बंदी है। लेकिन आकस्मिक सेवा के लिए जिले के दो दवा दुकान क्रमशः साधु मेडिकल हॉल एवं सद्भावना मेडिकल हाल आम जनों के लिए खुले रहेंगे ।