परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड के खोरीपाकर कॉलेज पर मंगलवार को डीलर ललन प्रसाद की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई। बैठक में बसंतपुर, भगवानपुर तथा लकड़ी नबीगंज के डीलर शामिल हुए। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सह महामंत्री अभय कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष दिलीप
कुमार जायसवाल, रमेश प्रसाद, वीरेंद्र चौधुरी, जिला कोषाध्यक्ष शिवपूजन मिश्र आदि की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए कारगर पहल करनी होगी। मौके पर शंकर प्रसाद, भगवान मांझी, अवधेश सिंह, भोला सिंह, राजवंशी प्रसाद, रमाकांत ठाकुर, अमित कुमार सिंह, नंद कुमार सिंह, विनोद प्रसाद, नंदकिशोर यादव, बबन प्रसाद आदि मौजूद थे।