छपरा नगर की नाला सफाई का मामला लोक शिकायत निवारण में पहुंचा
छपरा: गुरुवार को लोकशिकायत निवारण के अपर समाहर्ता के यहां नगर निगम आयुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कराई गयीं।इसको लेकर बिहार प्रदेश जदयू के नेता डॉ विशाल सिंह राठौर द्वारा स्थानीय काशी बाजार में वर्षो से जाम पड़ी नाला की सफाई नही कराने के के लिये निगम आयुक्त को पूर्व में आवदेन देकर वस्तु स्थिति से पूरी तरह अवगत कराया गया था और कहा गया था कि अतिशीघ्र नालो की जमी गंदगी की सफाई नही हुयी तो बारिश के मौसम में हज़ारों घरों में नाली की गन्दी पानी घुस जायेगी ।वही दशहरा पूजा में आमजनमानस को और भी तकलीफ होगी ।मगर नगर निगम आयुक्त द्वारा इस पर ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण ये मामला ज़िलाधिकारी सारण के संज्ञान में लेते हुए लोक शिकायत निवारण के यहाँ सुनवाई का आदेश दिया गया। जिसपरगुरुवार को पहली सुनावई हुई।जहा निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिनाँक 4-10-19 को अमुख जगह जाकर जाँच करने और इसका निराकरण का आदेश अपर समाहर्ता द्वारा दिया गया। इस मामले में पुनः दिनाँक 16-10-19 को सुनावई की तिथि मुकर्रर की गयी।
ज्ञातब्य हो की इस काशी बाजार क्षेत्र से ही राजेंद्र कॉलेज ,राजेंद्र कॉलेजएट और धर्मनाथ धानी मंदिर जाने का रास्ता है जहा आये दिन हजरों छात्र छात्राये और सैकड़ो श्रद्धालु आते-जाते है।




Recent Comments