
समस्तीपुर:आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में त्रिदिवसीय युवा महोत्सव का समारोह पूर्वक हुआ शुभारम्भ
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय आर बी कॉलेज परिसर में आयोजित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय युवा महोत्सव उमंग कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ आनंद मोहन झा ने किया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सम्पन्न वर्ष 2016 के कार्यक्रम की तुलना में इस बार तीन गुना प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। ये कला एवं खेल के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की जागरूकता एवं रुचि को प्रदर्शित करता है।कार्यक्रम का विषय प्रवेश व संचालन संगठन सचिव डॉ संजय झा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीप नारायण कुमार ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन कुल 9 विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 207 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से समूह गायन (भारतीय) में कुल 77 कॉलेज ने हिस्सा लिया। जिनमें एमएलएसएम कॉलेज, ज़ाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दरभंगा, आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय, महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर, आर के कॉलेज, मधुबनी, एसके महिला कॉलेज, बेगूसराय आदि सराहनीय थे।शास्त्रीय गायन के कुल 20 प्रतिभागियों में पूजा प्रियदर्शी, आस्था गौतम, अंजली गुप्ता, सपना कुमारी आदि, वेस्टर्न वोकल में 5, क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल के 10 प्रतिभागियों में शुभम कुमार, सपना कुमारी, हेमन्त कुमार पंकज राम आदि थे।फॉल्क ऑर्केस्ट्रा के कुल 40, समूह गायन में 26, ऑन स्पॉट पेंटिंग में राधा रानी, अमरजीत कुमार, राज लक्ष्मी, अदिति झा आदि ने भाग लिया।जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों में रचना कुमारी, साज़िया आफताब, पारुल प्रिया, अंजली शर्मा, साक्षी बरनवाल, भूमिका, कोमल कुमारी, सोनम, पूजा आदि शामिल थे।इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य टी पी चौबे, डॉ जवाहरलाल झा, एसएचओ नरेश पासवान, डॉ शिवली भट्टाचार्य, डॉ शकील अख्तर, डॉ महेशचंद्र चौरसिया, डॉ वी सी जयपुरियार, डॉ विमल कुमार, डॉ मुकुल बिहारी वर्मा, डॉ धीरज कुमार पांडेय, डॉ प्रतिभा पटेल, डॉ राजकिशोर राम सहित विभिन्न कॉलेज के प्राध्यापक, टीम मैनेजर, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments