
सोशल मीडिया के माध्यम से गांव पहुंची शहीद पिंटू कुमार की शहादत की सूचना
बेगूसराय :जम्मू-कश्मीर के हंदवाडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद पिंटू कुमार सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद की पत्नी अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ अभी मायके मुजफ्फरपुर में है। हालत की गंभीरता को देखते उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है। पार्थिव शरीर आने पर पत्नी को यहां लाया जाएगा। डीएम राहुल कुमार ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इधर, अनुमंडल प्रशासन के सभी पदाधिकारी शहीद के घर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि शहीद का शव वायुसेना के विमान से पटना लाया जाएगा। वहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से बखरी लाया जाएगा। बखरी से पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी गांव वालों को देर शाम ही मिल गई थी। फेसबुक पर देखकर परिजन परेशान हो उठे। इनलोगों ने कंट्रोल रुम से सम्पर्क किया लेकिन वहां तक शहीदों के नाम की सूची नहीं पहुंची थी जिसके कारण गांव वाले अपने लाल को सुरक्षित होने की कामना कर रहे थे। इसी बीच रात करीब दो बजे कन्ट्रोल रूम से मनहूस खबर मिली की पिंटू कुमार सिंह आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है। सुबह तक जानकारी फैलते ही शहीद के घर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। ग्रामीण एवं आसपास के सैकड़ों लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला तथा जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। लोग पाकिस्तान से इसका भी बदला लेने की मांग कर रहे हैं। दरवाजे पर शहीद का तैल चित्र लगाया गया है।
इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पिंटू कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें बिहार का महान सपूत बताया है ।
——
✍परमार मीडिया : सीवान
☎07004126180




Recent Comments