पॉस मशीन से राशन वितरण में हो रही है परेशानी,समन्वयक ने डीलरों को किया प्रशिक्षित

तरैया(सारण)।19.12.2019

तरैया प्रखण्ड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पॉस मशीन से राशन वितरण में डीलरों को हो रही परेशानी को लेकर समन्वयक गोविन्दा कुमार ने उन्हें प्रशिक्षित किया।डीलरों ने कहा कि पॉस मशीन का सर्वर डाउन है बहुत ही धीमी गति से कार्य कर रहा है।एक लाभुक को राशन देने में दो-दो घंटे तक का समय लग जा रहा है।जिससे काफी परेशानी हो रही है।आकुचक के डीलर दीपक सिंह,चकिया के मनोज कुमार यादव,चैनपुर के रमेश कुमार सिंह,माधोपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह,पचभिण्डा संजीव कुमार सिंह आदि ने कहा कि मशीन से वितरण में काफी परेशानी हो रही है।पहले जैसा ही वितरण करने का आदेश दिया जाय।डीलरों ने कहा कि 15 दिनों से सर्वर डाउन है।तो समन्वयक ने कहा दो दिन सर्वर डाउन था अब ठिक हो गया है।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त डीलरों का मशीन अपटूडेट नहीं था उन्हें अपटूडेट करने के लिए बुलाया गया था अब अपटूडेट कर दिया गया है।अब मशीन ठिक से काम कर रहा है।