नरपलिया गांव से संगम पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्र को लेकर लिए निकाली गयीं भव्य कलश यात्रा

मांझी(सारण) : प्रखंड के नरपलिया गांव से संगम पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्र को लेकर लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमे सैकड़ो महिला तथा पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए. श्राद्धालुओ के कलश यात्रा पूजा स्थल से सुबह में प्रारंभ हुआ। जो माँझी के मुख्य मार्ग होते हुये माँझी के राम घाट पहुँचा। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु कलश लेकर पवित्र सरयू घाट पहुचे.जहां मौजूद यज्ञाचार्यो के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरी की गयी.इसके बाद श्रद्धालु पुनः पूजा स्थल लौट पड़े। सभी श्रधालु डीजे के घुन पर थिरकते नजर आए । पूजा समिति के जितेंद्र गिरी जय राम गिरी सुरेन्द्र यादव राज बिहारी यादव सतेंद्र पंडित सुजीत गिरी एवं जे पी यादव सहित कई लोग शामिल हुये।