
मशरक केंद्रीय विधालय मे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
#हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण)केन्द्रीय विद्यालय मशरक में एक कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी। रैली में हमने यह ठाना है, घर घर पेड़ लगाना हैं। पेड़ ना करो नष्ट, साँस लेने में होगी कष्ट सहित अन्य नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया।एवं संकल्प लिया गया कि केन्द्रीय विद्यालय परिसर और इसके आसपास की जगह को हरित क्षेत्र बनाने में विद्यालय परिवार भरपूर प्रयास करेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह और वन पाल पदाधिकारी लव कुमार ने विद्यालय परिसर में फलदार पेड़ लगाकर किया।मौके पर डा० एन राम, डाॅ एम आई इलियासी, सीपी गुप्ता, बबलू कुमार, प्रमोद कुमार राय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक थे।इस दौरान प्रचार्य एमपी सिंह ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षारोपण एवं इसका संरक्षण सर्वोत्तम कार्य है। एक व्यक्ति अपने जीवन में दस वृक्षों के द्वारा उत्सर्जित आक्सीजन का प्रयोग कर लेता है। इसलिए सभी का नैतिक उत्तरदायित्व बनता है कि अपने जीवन में दस से ज्यादा पौधे लगाए।इस मौके पर प्रचार्य और अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।




Recent Comments