सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर लगाई पाबंदी

दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर और हाजीपुर के जोड़ने वाली पुरानी गंडक पुल पर आए दिन जाम लगने के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों से लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।जहां इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी वैशाली के निर्देश पर वैशाली प्रशासन ने चार चक्के के वाहनों की आवागवन पर मंगलवार के सुवह से पाबंदी लगा दी है। पुराने गंडक पुल पर बैरियर को कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने तोड़ दिया था जिसके कारण चार चक्के, ट्रेक्टर का परिचालन हो रहा था इससे आए दिन जाम की समस्या रहती थी और इससे विद्यार्थी वर्ग के लोगों को स्कूल व कॉलेज जाने आने में कठिनाई होती थी एवं जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचने सहित अन्य जरूरतमद कार्यों क़ो लेकर आम नागरिकों के आवागमन में परेशानी हो रही थी.इस गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े वाहनो यानी 4 और 6 चक्की के वाहनों के आवागवन पर पाबंदी लगाते हुए चार चक्के से लेकर ऊपर की सभी वाहनों के आवागमन करने की निर्देश नये गंडक पुल से करने के लिए हाजीपुर प्रशासन  ने आदेश दी है। चार चक्के के वाहनों के पाबंदी लगते ही चार चक्के वाहन चालक नए गंडक पुल की ओर से आवागवन कर रहे हैं। इस नेक काम के लिए राहगीरों व छोटे वाहन चालकों ने प्रशासन को वधाई दी है।