
सोनपुर । सोनपुर नगर पंचायत के आनंद पुर स्थित माँ जगदम्बा स्थान के नविनिकरण के उपलक्ष्य मे महा अष्टयाम यज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञ स्थलों से घोड़ा, बैंड , गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा आनंद पुर से चल कर महेश्वर चौक, गजग्राह चौक होते हुए हरिहर नाथ के कालिघाट पर नारायणी नदी पहुँच कर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने विद्वान पुरोहितों द्वारा गंगा जल भरी किया गया। जलभरी करने के बाद हरिहर नाथ बाबा के दरबार से मीना बाजार, महेश्वर चौक होते हुए माँ जगदम्बा स्थान यज्ञ स्थल आनंद पुर पहुँचा। इस बात की जानकारी देते हुए समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि मां जगदंबा की जीणोद्धार करने के उद्देश्य से यह यज्ञ किया जा रहा है । इस मन्दिर के खास विशेषता है कि जो कोई भी श्रद्धालुभक्त मनोकामना मानता है ओ पूर्ण हो जाता हैं आनंद पुर गाँव पूरे वातावरण भक्ति मय बना हुआ है । इस जग में विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ मां जगदंबा की मंदिर का जीर्णोद्धार होगा । इस अवसर पर पंडित संजय मिश्रा, मंदीर के पुजारी राजेंदर् चौधरी, श्री राम बरन चौधरी, अरबिंद कुमार राय, मिथलेश चौधरी, बब्लू चौधरी, मंगल चौधरी, संतोष चौधरी, राजेश चौधरी, बिक्रम कुमार, प्रमोद चौधरी, दीपक कुमार, उमाकांत राय, उमेश राय उर्फ़ साधु राय, बिगन चौधरी, जवाहिर् चौधरी, सूरज चौधरी, प्रकाश जी, नरेश चौधरी,आदि श्रद्धालुओ ने सहयोग किया।




Recent Comments