फाइल फोटो

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। ड्यूटी के दौरान मढ़ौरा के एक युवा रेलवे कर्मचारी की बेंगलौर में मौत की सूचना पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की इसी महीने 24 फरवरी को शादी थी और उसे छुट्टी पर गांव आना था। मढ़ौरा धेनुकी निवासी अनुज साह का 28 वर्षीय राजन कुमार साह बैंगलोर रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। रेलवें प्रशासन की तरफ से राहूल की मौत की सूचना देने के बाद से परिजन दुःख से व्याकूल हो रहे है। यह बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर केआर हॉस्पिटल मैसूर में रखा गया है। परिजन उसकी मत्यु के कारण को पूछ रहे है लेकिन परिजनो को मृत्यु के कारण को ठीक ठीक नहीं बताया जा रहा है, जिससे परिजनों में आशंका बढ़ रही है। हालांकि परिजन मैसूर के लिए निकल चूके है। यूवा राजन कुमार साह का विवाह इसी महीने में तय था। घर पर शादी की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा था। राजन कुमार साह भी इसी सोमवार से छुट्टी लेकर गांव आने वाला था। इसी बीच परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली। मांगलिक माहौल में इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है।