मांझी(सारण)। खनन विभाग एवं प्रशासन के रोक के बावजूद लाल बालू का काला धंधा बदस्तूर जारी है इसी क्रम में माँझी के दुर्गापुर के समीप अवैध रूप से जमा किए गए लाल बालू के ढेर को प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा सरयू नदी में बहा दिया गया। सैकड़ों टन बालू को जेसीबी के द्वारा नदी में बहाए जाने के बाद बालू के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि लाल बालू पर रोक लगाए जाने के बाद भी सरयू नदी के रास्ते नाव से बालू की खरीद और बिक्री बदस्तूर जारी है।