पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का निधन, शोक की लहर

न्यूज़ इनपुट -प्रवेज़ अख्तर:–सिवान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का गुरुवार को राजस्थान जयपुर में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन से सभी राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री खान के आकस्मिक निधन पर जदयू के वरीय नेता मुर्तुजा अली कैसर, अब्दुल करीम रिज़वी , प्रो. महमूद हसन अंसारी, अमीरुल्लाह सैफी, मुन्ना सिंह, नन्हे खान, राजद के बड़हरिया निवासी जकरिया खान, छबीला यादव, एडिटर यादव, कॉग्रेस के शमीम खान, माले के वरीय नेत्री सोहिला गुप्ता,बसपा के गणेश राम, आदि ने गहरी सम्बेदना ब्यक्त करते हुए परम् पिता परमेश्वर से उनके आत्मा के शांति के लिए कामना की है।




Recent Comments