
माँझी/सारण। गुल्लक के पैसे से अपनी मां का दाह संस्कार करने वाली चार साहसी बहनों की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये उपलब्ध कराने के संकल्प पर अडिग हैं। यह बातें एम एल सी।निकाय। पद के भावी प्रत्यासी सुधांशु रंजन ने फतेहपुर गांव में कही। उन्होंने बच्चियों से मिल कर उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने मुखाग्नि करने वाली पुत्री नेहा सहित सभी बहनों का हाल चाल पूछा। तथा घोषणा के मुताबिक दूसरी किस्त की एक हजार की नकद राशि प्रदान किया। साथ ही परिजनों को जानकारी दी कि अगले छः वर्ष तक यह राशि इनके एकाउंट में डाल दिया करूंगा।। मौके पर मुखिया पति उदय शंकर सिंह,कृष्णा सिंह पहलवान अभिषेक कुमार तिवारी अजीत यादव रंजीत कुमार गुप्ता चंदन तिवारी शिव बिहारी नाथ अभिषेक सिंह राजेश मिश्रा उर्फ मुन्ना बाबा मुखिया माधवपुर के साथ अन्य कई ग्रामीण भी मौजूद थे।




Recent Comments