संजय विजित्वर (हाजीपुर)- यह माना जाता रहा है कि मतदान का पर्व महापर्व होता है और इसकी व्यापक तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की जाती रही है तो इस क्रम में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन,2020 की तैयारी वैशाली जिलान्तर्गत गठित सभी कोषांगों द्वारा किया जा रहा है ।इसी क्रम में SVEEP कोषांग द्वारा सभी प्रखंडों के पंचायतों में ICDDS विभाग की सेविका/सहायिका,महिला प्रवेक्षिका तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया तथा सुंदर रंगोली बनाकर उसमें प्रेरक शब्द जैसे-आओ मतदान करें।बच्चे , बच्चियां हाथ में स्लोगन लिखे तख्ती लिए हुए थे जिसमें लिखा था -वोट हमारा है ,वोट दें एवं लोकतंत्र की है पहचान ,मत, मतदाता और मतदान —ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें।