
डोरीगंज। (सारण)
सदर प्रखंड के जलालपुर पंचायत के उच्च विद्यालय काजीपुर में तेलांगना,महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल से आये दो दर्जन मजदूर रह रहे हैं । लेकिन इस सेंटर पर भोजन,पानी आदि की कुछ भी सुविधा नहीं है । जिससे आजीज हो प्रवासी मजदूरों ने आज जमकर हंगामा करते हुए जिला प्रशासन, बिहार सरकार व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हैदराबाद के तेलांगना से आये मजदूर व काजीपुर निवासी मुन्द्रिका राम,रंजीत राम,दीपक कुमार राम,मंटू कुमार राम,जीतन राम, कौंदन कुमार, अशोक राम महाराष्ट्र से आये मानुपुर मंझन निवासी जयकुमार सिंह, रवि कुमार यादव,वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार सिंह, नीरज कुमार यादव, विक्की कुमार, कैलाश कुमार, राहुल कुमार और पश्चिम बंगाल से आये मानुपूर जहांगीर निवासी सफीक अली,अली शेर आदि ने बताया कि हमलोग विगत दस दिन से यहां रह रहे हैं ।लेकिनयहां हमारी सुधि लेने के लिए जिला प्रशासन या कोई जनप्रतिनिधि भी आज तक नहीं आया। पहले तो हमलोगों के घर से भोजन भी आ जाता था लेकिन अब हमारे परिजन भी भोजन पहुंचाने से बच रहे हैं आखिर हमलोग अब क्या करें । सेंटर पर व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है । वहीं ग्रामीण भी बीमारी फैलने को ले दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ये लोग सरेआम घूम रहे हैं । प्रशासन के तरफ से कोई रोक टोक नहीं है जिससे बीमारी फैलने का खतरा है।




Recent Comments