छपरा।कहावत है कि पति पत्नी की जोड़ी भगवान द्वारा आसमान में बनाई जाती है। जो धरती पर निभाई जाती है। लाख बाधा, परेशानी के बावजूद ससमय धरती पर एक दूसरे का साथ मिल जाता है ।
ऐसा ही एक मामला एक वीडियो के वायरल होने पर सामने आया है नगर थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला में जहाँ एक एक पति ने आपने पत्नी की शादी सहर्ष रजामंदी से उसके प्रेमी के साथ करा दिया। बता दे कि रौजा वार्ड नंबर 45 का एक युवक की शादी गड़खा थाना क्षेत्र के युवती के साथ कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। समय बीतता गया और इसी बीच युवती ने एक लड़की को जन्म दे दिया। युवक के अनुसार ओ भी प्रेम विवाह किया था लेकिन समय के साथ प्रेम में कमी होती गई और उसके पत्नी को दुबारा से उसके गांव के युवक से ही प्यार हों गया। पति को प्रेम की ख़बर लगते ही उसने अपने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दिया।
जबकि पत्नी के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति नशे में उसके साथ दुर्व्यवहार और परेशान करने लगा । यह दुर्व्यवहार विवाद और आगे चलकर मारपीट के रूप में बदल गया। आये दिन उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट किया जाता था जिससे तंग आकर वह दूसरे युवक के साथ शादी करके नया घर बसाने को तैयार हो गई है।