
सारण/मांझी। मांझी पुलिस ने छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर स्थित मझनपुरा रेलवे ढाला के पास से शराब लदी एक डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया.जबकि ट्रक के चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा है. जब्त ट्रक से विभिन्न तरह के 639.360 लीटर शराब बरामद किया गया.प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया कि रात्रि गश्त पर थाना क्षेत्र में निकले थे.इसी बीच जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहा था चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश की तरफ से तेज गति से डीसीएम ट्रक आ रहा था.जांच के दौरान गार्ड न ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने तेजी से छपरा के तरफ भागने लगा.ट्रक के भागने के बाद पुलिस दल ने पूछा किया.पीछा करने के दौरान मझनपुरा रेलवे ढाला बंद होने के कारण चालक ने अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी को छोड़ कर भागने में सफल रहा है.गाड़ी का डाला जांच किया गया तो उसके अंदर विशेष तरह का एक बाक्स बना हुआ था.बाक्स के अंदर 74 कार्टून अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था जब्त शराबों में 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच इंडियन व्हिस्की 180 एमएल का 19 कार्टून ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 एमएल का 40 कार्टून तथा बंटी ब्लेंडर माल्ट व्हिस्की 180 एमएल का 15 कार्टून बरामद किया गया.बरामद शराब की मात्रा 639.360 लीटर बताया जाता है.इस मामले में वाहन मालिक तथा चालक के विरुद नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.पुलिस वाहन मालिक तथा शराब के तस्करी करने वाले कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




Recent Comments