मशरक: मशरक थाना क्षेत्र के चौंक चौराहे पर लगी प्रथम गोरखा बटालियन-1 के जवान कोरोना वायरस संक्रमण से थाना क्षेत्र को बचाने में लगें हुए हैं। मशरक के चौराहे तथा सड़कों पर पहली बार यह नजारा देखने को मिल रहा है। आम जनता में धारणा यही है कि खाकी वर्दी वाले निष्ठुर होते हैं, लेकिन कोरोना वायरस से संकट की घड़ी में यही पुलिस जीवनरक्षक की भूमिका में है और दिन रात सड़क पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। छिटपुट अपवाद को छोड़ दें तो पुलिस सजगता से कार्य कर रही है, ताकि आम जनता सुरक्षित रहे। परिवारों से दूर रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इनका अवकाश भी पूरी तरह से रद किया गया है। कई जगहों पर तो पुलिस जरूरतमंदों की मदद भी कर रही है। सड़कों पर नाके बंदी सी लगी हैं। थाना क्षेत्र के महावीर चौंक, तरैया मोड़, चौक-चौराहों पर तैनात प्रथम गोरखा बल के जवानों ने सड़क चल रहें लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए अजब गजब तरीके से जागरूक कर रहे है। सड़को पर बेवजह और बिना सुरक्षा के निकले लोगों को कभी कान पकड़ कर उठक- बैठक तो कभी मुर्गा बना कर और भी तरह तरह के हथकण्डे अपना कर लोगो से अपील कर कहते है कि घर से बेवजह न निकलें और अगर आप पैदल अथवा साईकिल से निकल रहें हैं तो मास्क पहनकर ही निकलें। तथा आवश्यक सेवाओं के लिए चल रही बाईकर्स को हेलमेट, जुता तथा संबंधित क्षेत्र से पास लेकर ही निकलना है। शुक्रवार को सुबह से ही इन जवानों ने सड़क चल रहे बिना काम के मटरगश्ती कर रहे लोगों को अलग ही अंदाज में जागरूक करने का प्रयास किया। जिससे आने जाने वाले लोग भी जागरूक हुए। जवानों ने बिना मास्क पहन रहें लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित कोटेसन के तख्थी को हाथ में पकड़ा कर दस मिनट तक सड़क किनारे खड़ा करा दें रहे थे। जिसपर कोरोना से बचने के संदेश लिखें हुए हैं। जवानों ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोगों को हर हाल में कोरोना से बचाना है, यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।