मांझी(सारण)। यज्ञ में होने वाले हवन पूजन प्रवचन एवम संत दर्शन से ही सभ्य व सुसंस्कृत समाज का निर्माण किया जा सकता है। यज्ञ के हवन कुंड से निकला धुंआ तथा मंत्रोच्चार की ध्वनि प्राकृतिक आपदा को नियंत्रित करने में रामबाण का काम करता है। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने संत राम प्रिय दास के संयोजकत्व में मांझी के प्रसिद्ध राम घाट स्थित हनुमान वाटिका परिसर में चल रहे श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं से बात करते हुए कही। उन्होंने शिव परिवार से जुड़ी नवस्थापित प्रतिमाओं का दर्शन करने के उपरांत विभिन्न प्रान्तों से पधारे संतों के पंडाल में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर राजद नेता जितेन्द्र सिंह जदयू नेता निरन्जन सिंह पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज पंकज सिंह व भाजपा नेता क्रमशः शिवाजी सिंह मनोज प्रसाद मनोज पाण्डेय अमरजीत सिंह जय किशोर सिंह रंजन शर्मा बबलू शर्मा अरुण सिंह पूजा शर्मा टी एन सिंह तथा सूर्यबली यादव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।