मांझी(सारण)। डीएम के निर्देश पर सोमवार को चलाए गए टीकाकरण महाअभियान के तहत कुल 32 सौ दस लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मांझी प्रखंड में कुल 27 सेंटर बनाए गए थे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार ने बताया कि यह टीकाकरण 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगाया गया। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की। बनाए गए 27 सेंटरों में प्रा. विद्यालय नरपलिया, प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा (मठिया), उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनबरसा, मध्य विद्यालय डुमरी, राजकी मध्य विद्यालय चकिया, पंचायत भवन डुमरी, कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर सरैया, कन्या प्राथमिक विद्यालय मेहंदीगंज, प्राथमिक विद्यालय संस्कृत मांझी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझी मियांपट्टी उर्दू, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर बालक, राजकीय मध्य विद्यालय बरवां बुजुर्ग, देव कुमार शर्मा एकेडमी नसीरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमरहियां, स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ा, प्राथमिक कन्या विद्यालय पिलुई, सामुदायिक भवन नारायणपुर तकियां,आंगनबाड़ी केंद्र सं. 40 नचाप, पंचायत भवन इनायतपुर, स्वास्थ्य केंद्र महम्मदपुर, मध्य विद्यालय भजौना, मध्य विद्यालय मुबारकपुर एवं मध्य विद्यालय भलुआ बुजुर्ग (पोखरा के पास) शामिल हैं। वैक्सीनेशन का कार्य 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। जिसमें सभी चिकित्सकों के अलावा कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।