नौतन:-गहिरी मे छत की परत गिरने से दो जख्मी
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड मे स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ गहिरी मे छत टूटकर गिरने से दो छात्र जख्मी हो गए। शनिवार से सरकारी विधालय मे परीक्षा आरंभ हुआ।

परीक्षा चलने के दौरान ही राजकिय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ गहिरी मे अचानक छत गिरने से परीक्षा दे रहे बच्चो मे भगदड़ मच गई ।
भगदड़ के दौरान छठी कक्षा के छात्र कुन्दन कुमार एवं इसी वर्ग की छात्रा विभा कुमारी जख्मी हो गए। जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन मे हुआ. इस घटना की जानकारी तथा इसकी जांच की मांग करते हुए विधालय प्रभारी श्री रंजीत कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
वही विधालय प्रभारी श्री कुमार ने यह भी बताया कि वर्ष 2007 -2008 मे इस भवन का निर्माण कार्य हुआ था ।




Recent Comments