फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का विधायक ने किया उद्घाटन,एकमा को हरा मढौरा ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा


मढ़ौरा (सारण) प्रखंड के मिर्जापुर बाबू के असोईया में नवयुवक फुटबॉल क्लब के द्वारा पास के मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया था। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया । खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मैच के उद्धाटन के दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है हर गांव में किसी न किसी खेल के अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित नहीं करने से प्रतिभायें दबी रह जा रही है । वहीं खेल के संयोजक मेघनाथ राय और कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, शिक्षक ने संयुक्त रुप से बताया कि हमारी प्रयास है कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक मैदान के माध्यम से मैच खेलाकर उनके हौसले को बढ़ायें हालाँकि हम सरकारी तौर पर कोई मदद नहीं कर सकते लेकिन खिलाड़ियों के लिए एक आवाज बन सकते हैं जिससे सरकार खिलाड़ियों के बारे में उनके हित के लिए सोचे ।
खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त कर विधायक के द्वारा मढ़ौरा व एकमा के बीच टॉस के कराया गया जहां टॉस में मढ़ौरा के खिलाड़ियों की जीत हुई ।
एकमा और मढ़ौरा के खिलाड़ियों के बिच हो रहे इस 80 मिनट के फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में मढ़ौरा ने एकमा को दो गोल से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया । तदुपरांत हारे हुए टीम को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित और जीते हुए टीम को स्थानीय विधायक ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया । मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र राय,ओल्हनपुर मुखिया प्रतिनिधि दहारी राय ,खेल के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव प्रवेज, शिक्षक अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र राय,उमेश राय,राजन सिंह,पंकज सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments