तरैया और पानापुर में दो दर्जन पीडीएस दुकानों का हुआ जांच , डीलरों में हड़कम्प
तरैया (सारण):21.05.18:
पीडीएस दुकानों में मिल रही अनियमितता की शिकायत को लेकर सारण डीएम द्वारा गठित जाँच टीम ने सोमवार को पानापुर और तरैया के 25 पीडीएस दुकानो का जाँच किया। जिसमें आधा दर्जन दुकान बंद पाये गये तो कई दुकानों में भारी अनियमितता पाई गई है।जिसका जाँच रिपोर्ट टीम ने सारण डीएम को भेज दिया है।तरैया के डुमरी पंचायत में बीडीओ मशरख रंजीत कुमार सिंह ने छः दुकानों का जाँच किया। जिसमें राजेन्द्र सिंह का दुकान बंद पाया गया तथा गामा राय ,उमाशंकर सिंह,रंजय सिंह, अशोक बैठा एवं एक और पीडीएस दुकान खुला पाया गया लेकिन अनियमितता पायी गयी।मसरख सीओ हेमन्त कुमार झा ने सरेया रत्नाकर पंचायत में छः पीडीएफ दुकानों का जांच किया।जिसमे रामकिशोर सिंह,आरती देवी,विपिन सिंह पैक्स अध्यक्ष का दुकान एवं अन्य दो दुकान शामिल हैं।जिसमें कुछ दुकानों में अनियमितता पायी गयी।जिसकी रिपोर्ट सीओ ने सारण डीएम को भेजा है। डीसीएलआर मढ़ौरा सुनील कुमार रंजन ने चंचलिया में 08 पीडीएफ दुकानो का जांच किया।जिसमें उमाशंकर प्रसाद यादव, नागेश्वरी देवी,पैक्स अध्यक्ष का दुकान,धनेश्वर चौबे ,देव नारायण सिंह,वीरेंद्र राम,नंद कुमार एवं जोगी लाल गुप्ता के पीडीस दुकान शामिल है।जिसमें तीन दुकाने बंद पायी गयी।डीसीएलआर बताया कि जो दुकाने खुली थी उसमें कुछ अनियमितता पायी गयी है।जिसका जांच रिपोर्ट सारण डीएम को भेज दिया जायेगा।वही पानापुर के धेनुकी पंचायत में तरैया सीओ ने 05 दुकानों का जाँच किया।जिसमे रामनिगाह सिंह, राम नरेश सिंह, कृष्ण मोहन तिवारी,रेणुका देवी एवं टुन्ना सिंह का पीडीएस दुकान काजाँच किया गया।सीओ ने बताया कि कुछ दुकानों में अनियमितता पायी गयी है।जिसका जाँच रिपोर्ट सारण डीएम को भेजा जा रहा है।जाँच टीम के पदाधिकारियों ने कहा जो अनियमितता पायी गयी है उसकी शिकायत डीएम को भेजा जा रहा है।ईधर अचानक पीडीएस दुकानों की हुयी जाँच के बाद प्रखण्ड के डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।




Recent Comments